देश की खबरें | मप्र सरकार ने सागर जिले में आंबेडकर के नाम पर नए वन्यजीव अभयारण्य की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश सरकार ने सागर जिले में 258.64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नया वन्यजीव अभयारण्य बनाने की घोषणा की है और इसका नाम डॉ. बी.आर. आंबेडकर के नाम पर रखा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भोपाल, 12 अप्रैल मध्यप्रदेश सरकार ने सागर जिले में 258.64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नया वन्यजीव अभयारण्य बनाने की घोषणा की है और इसका नाम डॉ. बी.आर. आंबेडकर के नाम पर रखा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह घोषणा 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली आंबेडकर की 134वीं जयंती से पहले की गई है।
इसके साथ ही, बाघ अभयारण्यों के लिए मशहूर राज्य में 25 वन्यजीव अभयारण्य हो गए हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बयान में कहा कि नए अभयारण्य के गठन से संरक्षण प्रयासों को बल मिलेगा और वनों और वन्यजीवों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के अलावा, नया अभयारण्य पर्यटन को बढ़ावा देगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा।
डॉ. भीमराव आंबेडकर अभयारण्य सागर जिले के उत्तर सागर वन प्रभाग, तहसील बंडा और शाहगढ़ वन के 258.64 वर्ग किलोमीटर आरक्षित वन क्षेत्र में फैला होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)