जरुरी जानकारी | रसोई गैस सिलेंडर 11.5 रुपये, विमान ईंधन 56.6 प्रतिशत महंगा, पेट्रोल-डीजल स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू रसोई गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम सोमवार से साढ़े ग्यारह रुपये बढ़ गया। विमान ईंधन भी 56.6 प्रतिशत महंगा हो गया। हालांकि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 78वें दिन भी स्थिर रहे।

नयी दिल्ली, एक जून घरेलू रसोई गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम सोमवार से साढ़े ग्यारह रुपये बढ़ गया। विमान ईंधन भी 56.6 प्रतिशत महंगा हो गया। हालांकि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 78वें दिन भी स्थिर रहे।

सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों इस संबंध में अधिसूचना जारी की। वैश्विक संकेतों के चलते दिल्ली में विमान ईंधन (एटीएफ) का दाम 56.5 प्रतिशत या 12,126.75 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 33,575.37 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

जबकि इससे पहले फरवरी से एटीएफ की कीमत में लगातार कटौती जारी थी। फरवरी में दिल्ली में एटीएफ की कीमत 64,323.76 रुपये प्रति किलोलीटर थी जो पिछले महीने घटकर 21,448.62 रुपये प्रति किलोलीटर तक आ गयी थी।

अधिकारियों ने कहा कि एटीएफ की कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया था, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मानक कीमतें अपने दो दशक के निचले स्तर से बाहर आ गयी हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

इसी तरह बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस के 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 11.50 रुपये बढ़ा कर 593 रुपये प्रति सिलंडर कर दिया गया है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार तीन महीने की कटौती के बाद यह बढ़ोत्तरी की गयी है। सरकार साल भर में 12 सिलेंडर सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। जिन ग्राहकों ने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है उन्हें भी बाजार कीमत पर अपना सिलेंडर खरीदना होता है।

सार्वजनिक क्षेत्र की सभी पेट्रोलियम कंपनियां जहां एक तरफ नियमित रूप से एटीएफ और रसोई गैस कीमतों में बदलाव कर रहे हैं। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमत देश में 16 मार्च से स्थिर बनी हुई है, अन्यथा इनके दामों में प्रतिदिन बदलाव का नियम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरती कीमतों का लाभ उठाने के लिए सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर तीन-तीन रुपये उत्पाद शुल्क की बढ़ोत्तरी कर दी थी। लगभग उसी के बाद से इनकी कीमत स्थिर बनी हुई है। बाद में सरकार ने छह मईको पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क और बढ़ा गया था।

तेल कंपनियों ने इसका बोझ ग्राहकों के सिर पर डालने के बजाय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कम कीमतों से हो रही बचत से उठाने का निर्णय किया।

इससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें मई 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान 19 दिन तक स्थिर रही थीं। उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ने के बावजूद कीमतें स्थिर रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान