वेव-टीवी की एक पत्रकार शुक्रवार रात केंटकी शहर में ब्रेरोना टेलर की मौत को लेकर चल रहे प्रदर्शनों को कवर कर रही थी। यह अश्वेत महिला मार्च में अपने घर में ही पुलिस के हाथों मारी गई थी।
वेव-टीवी जिस वक्त सीधा प्रसारण कर रहा था तो उसकी रिपोर्टर कैटलिन रस्ट को यह चिल्लाते हुए सुना गया, ‘‘मुझे गोली मार दी, गोली मार दी।’’
यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 60 लाख के करीब, अब तक संक्रमण से 3 लाख 64 हजार से अधिक ली हुई मौत.
वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस अधिकारी रस्ट की ओर निशाना बनाते हुए ‘‘काली मिर्च के गोले’’ दाग रहा है।
लुइसविली पुलिस की प्रवक्ता जेसी हैल्लाडे ने ‘‘कुरियर जर्नल’’ से कहा, ‘‘मैं माफी मांगना चाहती हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था।’’
टेलर की मौत के साथ फरवरी में जॉर्जिया में अहमद आर्बरी की हत्या और हाल ही में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या राष्ट्रीय सुर्खियों में बनी हुई है। मिनीपोलिस के एक श्वेत अधिकारी को एक वीडियो में अपने घुटने से अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड के गले को दबाते हुए देखा गया जिससे उसकी मौत हो गई।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY