देश की खबरें | अहमदाबाद विमान दुर्घटना में जानमाल का नुकसान बेहद दिल दहलाने वाला: राष्ट्रपति मुर्मू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दिल दहलाने वाली है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की।
नयी दिल्ली, 12 जून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दिल दहलाने वाली है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की।
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस त्रासदी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मृत्यु पर भी दुख व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में हुई जान-माल की क्षति बेहद दिल दहलाने वाली है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। देश ने इस त्रासदी में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी को भी खो दिया है। रूपाणी जी हमेशा लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध थे। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।"
राष्ट्रपति ने इससे पहले ‘एक्स’ पर किए एक अन्य पोस्ट में कहा कि यह दुर्घटना एक हृदय विदारक त्रासदि थी और पूरा देश अवर्णनीय दुख की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। राष्ट्र इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।’’
लंदन के गैटविक जा रही एअर इंडिया की उड़ान (एआई171) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपराह्न करीब 1.40 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)