देश की खबरें | लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार समारोह में अनीता सिंघवी, अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन सम्मानित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में आयोजित लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के 12वें संस्करण में गायिका अनीता सिंघवी, अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन को सम्मानित किया गया है।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल दिल्ली में आयोजित लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के 12वें संस्करण में गायिका अनीता सिंघवी, अहमद हुसैन, मोहम्मद हुसैन को सम्मानित किया गया है।

दिवंगत गायिका ज्योत्सना दर्डा की स्मृति में दिए जाने वाले इन पुरस्कारों से संबंधित समारोह का आयोजन शनिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रेक्षागृह में किया गया।

लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कारों का उद्देश्य “असाधारण रूप से प्रतिभावान कलाकारों को सम्मानित करना, विभिन्न संगीत शैलियों की पहचान को बढ़ावा देना और संगीत, संस्कृति व उत्कृष्टता के प्रति जुनून रखने वाले दर्शकों से जुड़ना” है।

राज्यसभा सदस्य और लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा द्वारा आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि थे।

अन्य अतिथियों में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, गायिका व नृत्य शिक्षिका सोनल मानसिंह और डिजाइनर राजीव सेठी शामिल थे।

सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए दर्डा ने अपनी दिवंगत पत्नी ज्योत्सना दर्डा की संगीत में रुचि को याद किया।

उन्होंने कहा, "बचपन से ही उन्हें संगीत से लगाव था। वह रोजाना घंटों अभ्यास करती थीं...यहां तक ​​कि जब वह कैंसर से जूझ रही थीं, तब भी संगीत सीखती थीं।"

कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक व पार्श्व गायक मामे खान ने प्रस्तुति दी। उन्होंने "पधारो म्हारे देस", "घूमर", "वंदे मातरम" और "चौधरी" जैसे लोकप्रिय गीतों पर प्रस्तुति दी।

मेहताब अली, एस आकाश और ईशान घोष के त्रिभक्ति बैंड ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।

लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार 2025 छह शहरों में आयोजित किया जा रहा है, जिनमें नागपुर, यवतमाल, पुणे, मुंबई, बेंगलुरु और नयी दिल्ली शामिल हैं। यह 22 मार्च को शुरू हुआ और 25 अप्रैल को समाप्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड