देश की खबरें | टिड्डी दल ने किया कोरिया जिले में प्रवेश, निपटने के प्रयास तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में बसे कोरिया जिले में टिड्डी दल ने वहां के वन क्षेत्र में प्रवेश किया है। जिले के अधिकारियों ने इससे निपटने के लिए प्रयास तेज कर दिया है।

जियो

रायपुर, एक जून छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र में बसे कोरिया जिले में टिड्डी दल ने वहां के वन क्षेत्र में प्रवेश किया है। जिले के अधिकारियों ने इससे निपटने के लिए प्रयास तेज कर दिया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से टिड्डों के दल ने कोरिया जिले के वन क्षेत्र में प्रवेश किया था। कृषि विभाग ने इससे बचाव के लिए कीटनाशकों का छिड़काव करना प्रारंभ किया तब यह दल वापस लौट गया था। टिड्डी दल को भगाने के लिए अन्य प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा पुलिस ने एक आतंकवादी सहयोगी को किया गिरफ्तार, 10 ग्रेनेड, 4 वायरलेस सेट और 200 गोलियां की बरामद: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य के कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक एमएस केरकेट्टा ने बताया कि रविवार को टिड्डों का एक छोटा दल मध्यप्रदेश के सीधी जिले की तरफ से कोरिया जिले के भरतपुर विकासखंड के अंतर्गत मानिकतरई और ज्वारिटोला गांव की ओर आया था। उन्होंने बताया कि टिड्डी यह छोटा दल था और लगभग तीन सौ मीटर तक भीतर आया था।

केरकेट्टा ने बताया कि चुंकि टिड्डी दल के संभावित खतरे को देखते हुए विभाग को पहले से ही सतर्क कर दिया गया था। इसलिए जैसे ही दल ने प्रवेश किया दमकल वाहनों की मदद से उनपर कीटनाशकों का छिड़काव शुरू कर दिया गया। इससे अधिकांश कीड़ों की मौत हो गई तथा कुछ वापस लौट गए।

यह भी पढ़े | सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर DGCA का एयरलाइंस को निर्देश- फ्लाइट में खाली रखें बीच की सीट, नहीं तो करें सुरक्षा की पूरी व्यवस्था.

उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र होने के कारण यहां फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और न ही क्षेत्र में वृक्षों को भी नुकसान हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में टिड्डी दल के हमले से निपटने के लिए कृषि, बागवानी, वन तथा राजस्व विभाग का संयुक्त दल बनाया गया है। दल राज्य के महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा में लगातार निगरानी कर रहा है।

केरकेट्टा ने बताया कि राज्य में पिछले 58 वर्षों में पहली बार है कि राज्य के सरगुजा क्षेत्र में टिड्डी दल ने प्रवेश किया है।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र ने पिछले सप्ताह राज्य के कृषि विभाग के अधिकारियों और किसानों को इन टिड्डियों के प्रति सचेत रहने तथा उचित कदम उठाने के लिए कहा था।

उन्होंने बताया कि किसानों को अपनी फसलों और पेड़ों की रक्षा करने की सलाह दी गई है तथा सभी सीमावर्ती जिलों में कीटनाशक के छिड़काव के लिए स्प्रेयर की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही ग्रामीणों को थालियों, टिन के बक्से और ध्वनि पैदा करने वाले यंत्रों से इन टिड्डियों को भगाने के लिए शोर मचाने की सलाह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी