देश की खबरें | टिड्डी दल दूसरे राज्यों की तरफ बढ़ चले हैं, उनके हमले से डरने की जरुरत नहीं है: कर्नाटक मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के कृषि मंत्री बी सी पाटिल ने सोमवार को टिड्डियों के हमले की आशंका से डरे किसानों से कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि टिड्डी दल दूसरे राज्यों की तरफ मुड़ गए हैं।

जियो

बेंगलुरु, एक जून कर्नाटक के कृषि मंत्री बी सी पाटिल ने सोमवार को टिड्डियों के हमले की आशंका से डरे किसानों से कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि टिड्डी दल दूसरे राज्यों की तरफ मुड़ गए हैं।

कई उत्तरी राज्यों में टिड्डियों के हमलों के मद्देनजर, कर्नाटक के किसान खासकर उत्तर कर्नाटक क्षेत्र के बीदर और कलबुर्गी के किसान बहुत चिंतित थे।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में मॉनसून की हुई एंट्री, मौसम विभाग ने कहा- देशभर में इस साल होगी सामान्य बारिश.

मंत्री ने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है।

पाटिल ने तुमकुरु में संवाददाताओं से कहा, ‘‘टिड्डियों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। कर्नाटक में उनसे कोई समस्या नहीं होगी।’’

यह भी पढ़े | PM Modi Cabinet Meeting: MSME को 20,000 करोड़ लोन के प्रस्ताव को मिली अनुमति: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि वह देश में टिड्डियों के हमले की खबर से काफी चिंतित थे।

उन्होंने कह, ‘‘हमें यह भी डर था कि यह बीदर, कलबुर्गी या यादगिरी तक पहुंच सकते हैं और हमने उसी के अनुसार तैयारी भी की थी, लेकिन सौभाग्य से वे दूसरे राज्यों की तरफ बढ़ गए।’’

पाटिल ने किसानों के लाभ के लिए राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान