देश की खबरें | प्रधानमंत्री की तरह ईडी भी भाजपा की स्टार प्रचारक है : खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मौजूदा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का "स्टार प्रचारक" है।

ग्वालियर, सात नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मौजूदा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का "स्टार प्रचारक" है।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले यहां एक जनसभा में उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग भी भाजपा की ओर से मैदान में हैं।

खरगे ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के पास एक उम्मीदवार (प्रति निर्वाचन क्षेत्र) है, लेकिन भाजपा के पास चार हैं। एक (पार्टी) उम्मीदवार है जो दिखाई दे रहा है, लेकिन तीन अन्य हैं जो अदृश्य हैं....ईडी, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह एक स्टार प्रचारक की तरह प्रचार कर रहा है। दूसरा उम्मीदवार है सीबीआई, जो (प्रतिद्वंद्वी) उम्मीदवारों को कमजोर करने के लिए उनके पीछे भी जाती है और तीसरा उम्मीदवार है आयकर।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इन तीनों के अलावा, मोदी और (मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह) चौहान भी हैं...वे प्राचीन समय के नहीं बल्कि आज के 'पांच पांडव' की तरह हैं, जो हमें हराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमें उन्हें सबक सिखाना होगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में चुनाव होने के कारण ईडी वहां पार्टी के नेताओं को परेशान कर रहा है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धमकी दे रहा है।

उन्होंने कहा, ''यह कोई लोकतांत्रिक तरीका नहीं है और न ही बराबरी का मौका है, लेकिन यह डराना-धमकाना चल रहा है।''

पिछले हफ्ते ईडी ने दावा किया था कि उसने एक 'कैश कूरियर' का बयान दर्ज किया, जिसने आरोप लगाया था कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों ने बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया और यह 'जांच का विषय' है।

‘कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया’--यह पूछने वाले भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने देश और उसके संविधान को बचाया है, जिसके कारण वे मुख्यमंत्री बने हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन भाजपा नेताओं ने देश के लोकतंत्र और आजादी के लिए लड़ाई नहीं बल्कि अंग्रेजों का साथ दिया है। अगर हमने प्रयास नहीं किया होता तो देश की तस्वीर कुछ और होती।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।

खरगे ने कहा कि मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा "भ्रष्टाचार, किसान आत्महत्या, महिलाओं के खिलाफ अपराध, कुपोषण और बेरोजगारी में नंबर एक" है लेकिन कांग्रेस इसमें बदलाव लाएगी।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे मध्य प्रदेश में पिछले 18 साल और देश में दस साल तक सत्ता में रहे और खुद को डबल इंजन सरकार कहते हैं लेकिन वे राज्य के लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान