देश की खबरें | अन्य देशों की तरह हमें भी ट्रेनिंग शुरू कर देनी चाहिए: तैराक एसपी लिकित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक चैम्पियन एसपी लिकित ने शनिवार को कहा कि भारत को अन्य देशों से सीख लेकर शीर्ष तैराकों के लिये पूल फिर से खोलने की जरूरत है ताकि वे ट्रेनिंग शुरू कर सकें।

जियो

नयी दिल्ली, 30 मई राष्ट्रीय 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक चैम्पियन एसपी लिकित ने शनिवार को कहा कि भारत को अन्य देशों से सीख लेकर शीर्ष तैराकों के लिये पूल फिर से खोलने की जरूरत है ताकि वे ट्रेनिंग शुरू कर सकें।

आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के कुछ हिस्सों सहित कई देशों ने तैराकी पूल खोल दिये हें जिससे एथलीट ट्रेनिंग पर लौट चुके हैं।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: समय से पहले केरल पहुंचा मानसून, बारिश होने से गर्मी से मिलेगी राहत.

हालांकि भारत में कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के चौथे चरण के गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार तैराकी पूल अब भी बंद हैं जो रविवार को समाप्त होगा।

लिकित ने पिछले साल 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता में तोक्यो ओलंपिक का ‘बी’ क्वालीफिकेशन हासिल किया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमें ट्रेनिंग में वापसी करनी होगी और अन्य देशों के काफी तैराकों ने एहतियात बरतते हुए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ’’

यह भी पढ़े | One Year of Modi Govt 2.0: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- COVID-19 जैसे विषयों के बारे में राहुल गांधी को बुनियादी समझ नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘जो कुछ हो रहा है, हमें इसके साथ रहना सीखना होगा। ’’

लिकित ने एक वेबीनार के दौरान कहा, ‘‘हां, जोखिम तो होगा लेकिन हम सतर्क हो सकते हैं। ’’

भारतीय तैराकी महासंघ ने भी खेल मंत्रालय से शीर्ष तैराकों के लिये ट्रेनिंग शुरू करवाने का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now