देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में हल्की बारिश और तेज हवा चलने से भीषण गर्मी से राहत मिली
जियो

चंडीगढ़, 28 मई हरियाणा और पंजाब के बाहरी हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में हल्की बारिश होने से अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य सीमा से कुछ कम रहा।

यह भी पढ़े | ओडिशा: मंदिर के पुजारी ने मानव की दी बलि, कहा- कोविड-19 वैश्विक महामारी खत्म करने के लिए देवी ने दिए थे आदेश.

वहीं, हरियाणा के करनाल में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अंबाला में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, पिछले दो दिन से भीषण गर्मी झेल रहे नारनौल और हिसार में भी पारे में गिरावट रही और तापमान पिछले दिनों की तुलना में सामान्य से कुछ डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: महाराष्ट्र के गोंदिया की तरफ बढ़ रहा टिड्डी दल, अधिकारियों ने सावधान रहने को कहा.

पंजाब में भी गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। अमृतसर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 38.7 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से कुछ कम रहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने 29 और 30 मई को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)