देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में कांटेदार तार में फंसे तेंदुए को बचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के बस्सी उमर खान गांव में कांटेदार तार में फंसे एक तेंदुए को वन और वन्यजीव विभाग की टीम ने सुरक्षित बचा लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
होशियारपुर (पंजाब), 22 अक्टूबर जिले के बस्सी उमर खान गांव में कांटेदार तार में फंसे एक तेंदुए को वन और वन्यजीव विभाग की टीम ने सुरक्षित बचा लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह उन्हें तेंदुए के फंसे होने की सूचन मिली थी।
तेंदुए को बचाने के लिए विभाग के चार दलों को गांव भेजा गया था।
फिल्लौर वन क्षेत्र के अधिकारी जसवंत सिंह की मदद मांगी गई और वह तत्काल बेहोशी का इंजेक्शन वाली बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए पर इंजेक्शन वाली दो गोलियां चलायीं।
तेंदुए के बेहोश होने के बाद वन्यजीव अधिकारियों ने उसे कांटेदार तार से निकाला और उसे लोहे के पिंजरे में बंद कर दिया।
कुमार ने बताया, तेंदुए की हालत को देख कर पता चला कि उसके चेहरे पर पुराने घाव के निशान हैं और पुरानी चोट के कारण उसकी एक आंख भी चली गयी है।
ऐसा लगता है कि तेंदुआ गांव में भोजन की तलाश में आया होगा और कांटेदार तार में फंस गया होगा।
कुमार ने बताया कि बाद में पशुचिकित्सक ने तेंदुआ की जांच की है और उसके स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तेंदुए को शनिवार की शाम सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)