देश की खबरें | परिवहन कर्मचारियों की वैध जरूरतों पर वित्तीय सीमाओं के अंदर गौर किया जा रहा है : सावडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावडी ने सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन की हड़ताली परिवहन कर्मियों की मांग पर विचार करने से रविवार को इंकार कर दिया, लेकिन कहा कि वित्तीय सीमाओं के तहत उनकी सभी वैध जरूरतों पर गौर किया जा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 13 दिसंबर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावडी ने सरकारी कर्मचारियों के समान वेतन की हड़ताली परिवहन कर्मियों की मांग पर विचार करने से रविवार को इंकार कर दिया, लेकिन कहा कि वित्तीय सीमाओं के तहत उनकी सभी वैध जरूरतों पर गौर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुद्दे का समाधान होने तक यात्रियों की समस्याओं को कम करने के लिए निजी बस संचालकों को तैनात करने के विकल्प पर गौर किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: मंडप में बेटी की शादी के बाद 57 साल की मां ने भी लिए देवर संग सात फेरे, लोग हुए हैरान.

सावडी राज्य के परिवहन मंत्री भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘...कुछ चीजें कठिन हैं। हमें अपनी वित्तीय सीमाओं के तहत चीजों को करना होगा। सरकार कोविड-19 से प्रभावित है और वित्तीय दिक्कतें भी हैं।’’

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही ये बात.

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें (कर्मचारियों को) वह देने के बारे में सोच रहे हैं जो कानूनन दिया जा सकता है।’’

कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक से पहले उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि कुछ कानूनी मांगों को पूरा किया जा सकता है और उम्मीद जताई कि गतिरोध का समाधान होगा और बसें जल्द चलनी शुरू होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट