देश की खबरें | पटियाला हाउस अदालत परिसर में वकीलों के चैम्बरों को सम-विषम आधार पर खुलने की अनुमति मिली
जियो

नयी दिल्ली, 29 मई नयी दिल्ली बार एसोसिएशन (एनडीबीए) ने शुक्रवार को वकीलों को ‘सम-विषम’ के आधार पर पटियाला हाउस अदालत परिसर में अपने चैम्बर खोलने की इजाजत दी, लेकिन उनसे अत्यावश्यक होने पर ही परिसर में आने का अनुरोध किया।

एसोसिएशन के परिपत्र में कहा गया है कि ये चैम्बर सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक खुलेंगे और हर चैम्बर में एक वकील और एक सहायक/लिपिक होंगे। अदालत परिसर में किसी भी वादी या मुवक्किल को आने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़े | केरल में कोरोना वायरस के 62 नए केस, 2 कैदी भी शामिल.

एक अदालत परिसर में कोविड-19 के कुछ मामले सामने आने के बाद वकीलों के चैम्बरों को बंद करने का आदेश दिया गया था।

परिपत्र में एनडीबीए सचिव नागेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘ जिंदगी किसी भी अन्य चीज से अधिक महत्वपूर्ण है। चूंकि संपूर्ण स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है और दिनों-दिन कोविड-19 के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, इसलिए हमें भी सभी संभव एहतियातों के साथ आगे बढ़ने के तरीके ढूढ़ने होंगे।’’

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के उत्तराखंड में 114 नए मामले पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 716 हो गई: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामलों को फैलने से रोकने के लिए सभी संभव कदम उठाते हुए चरणबद्ध तरीके से वकीलों के चैम्बर खोलने का निर्णय लिया गया है। उसके अनुसार सम-विषम के आधार चैम्बर कुछ दिशानिर्देशों के साथ 29 मई से सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक खोले गये हैं ।’’

परिपत्र के अनुसार 15 दिनों के बाद इस व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और परिसर के अंदर स्थिति सामान्य बनाने को जरूरी कदम उठाये जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)