देश की खबरें | वकील-पुलिस मारपीट: न्यायिक आयोग को जांच पूरी करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को तीस हजारी अदालत परिसर में दो नवंबर को वकीलों और पुलिस के बीच मारपीट की जांच करने के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग को जांच पूरी करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को तीस हजारी अदालत परिसर में दो नवंबर को वकीलों और पुलिस के बीच मारपीट की जांच करने के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग को जांच पूरी करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है।

केंद्र सरकार के स्थायी वकील अनिल सोनी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की खंडपीठ द्वारा आदेश, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एसपी गर्ग की अध्यक्षता में आयोग द्वारा भेजी गई एक रिपोर्ट पर संज्ञान लेने के बाद दिया गया जिसमें लॉकडाउन के कारण सभी गवाहों की जांच कर पाने में असमर्थता के कारण जांच पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई थी।

यह भी पढ़े | 2 दिन में महाराष्ट्र और गुजरात के तटों से टकराएगा चक्रवाती तूफान 'निसारगा'.

रिपोर्ट के मुताबिक अब तक आयोग ने कुल 124 गवाहों की जांच की है और बाकी की जांच करना बाकी है।

पिछले साल दो नवंबर को तीस हजारी अदालत परिसर में वाहन पार्किंग को लेकर तैनात पुलिसकर्मियों और वकीलों में मारपीट हो गई थी जिसमें 20 से अधिक पुलिसकर्मी और कुछ वकील घायल हो गए थे।

यह भी पढ़े | केरल, कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र के मछुआरों के लिए जारी की गई चेतावनी, अगले 48 घंटे तक समंदर से दूर रहें.

उच्च न्यायालय ने न्यायिक जांच जारी रहने तक वकीलों को दो नवंबर की घटना से संबंधित किसी भी प्राथमिकी और कार्रवाई से बचा लिया है ।

इस तरह के एक अन्य आदेश के अनुसार दो पुलिसकर्मियों को भी राहत प्रदान की गई है जिनके खिलाफ इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान