देश की खबरें | लालू, तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार शाम राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

पटना, तीन नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके बेटे एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार शाम राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

लालू और तेजस्वी जद (यू) के वरिष्ठ नेता नीतीश के आवास पर करीब आधे घंटे रहे। बैठक में क्या चर्चा हुई, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, इस संबंध में जानकारी होने का दावा करने वाले सूत्रों ने कहा कि इस दौरान हुई बातचीत राज्य में सत्तारूढ़ 'महागठबंधन' और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के इर्द-गिर्द केंद्रित रही। जदयू और राजद, दोनों विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं।

बृहस्पतिवार को नीतीश और तेजस्वी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित किया था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की सक्रियता कम होने के लिए इसके प्रमुख घटक दल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए बृहस्पतिवार को कहा था कि देश के सबसे पुराने दल को फिलहाल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में दिलचस्पी है और उसे विपक्षी मोर्चे को आगे बढ़ाने की चिंता नहीं है।

भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने भी विचार व्यक्त किया था कि कांग्रेस को कनिष्ठ सहयोगियों के प्रति "अधिक उदार" होने की आवश्यकता है।

वहीं, तेजस्वी ने कांग्रेस के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा था, लेकिन उम्मीद जताई थी कि अगले महीने की शुरुआत में पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद विपक्षी गठबंधन में नयी गति आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार