जरुरी जानकारी | श्रमिक संगठन 20 मई की हड़ताल के लिए तैयार, सीमा पर तनाव के बीच अगले सप्ताह करेंगे समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय श्रमिक संगठन 20 मई को बुलाई गई श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए तैयार हैं। हालांकि, संगठन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अगले सप्ताह देश में बदलती स्थिति की समीक्षा करेंगे।

नयी दिल्ली, नौ मई केंद्रीय श्रमिक संगठन 20 मई को बुलाई गई श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए तैयार हैं। हालांकि, संगठन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अगले सप्ताह देश में बदलती स्थिति की समीक्षा करेंगे।

केंद्रीय श्रमिक संगठन और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों के एक संयुक्त मंच ने बयान में कहा कि 20 मई को आम हड़ताल की तैयारियां दृढ़ता से आगे बढ़ रही हैं और भारत-पाक सीमा पर तनाव के बीच 15 मई को स्थिति की फिर से समीक्षा की जाएगी।

बयान के अनुसार, “हम सभी श्रमिकों से जनता के बीच एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए अग्रिम मोर्चे पर रहने का आह्वान करते हैं।”

संयुक्त मंच ने कहा कि उसके सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बैठक की और निर्धारित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की। सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले की भी स्पष्ट रूप से निंदा की, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

इसमें कहा गया कि यह निर्णय लिया गया कि केंद्रीय श्रमिक संगठन (ट्रेड यूनियन) 15 मई को फिर से बैठक करेंगी और स्थिति की समीक्षा करेंगी।

इस मंच में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठन शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\