इम्फाल, 31 मई मणिपुर में नौ और लोगों के कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि होने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 71 हो गई।
एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | कोरोना के हरियाणा में रविवार को 168 नए मरीज मामले पाए गए: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कोविड-19 नियंत्रण कक्ष की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि नए मामलों में से उखरुल से तीन, इम्फाल पूर्व व कांगपोकपि से दो-दो और इम्फाल पश्चिम और नोनी से एक-एक मामला है।
इसी बीच कोविड-19 के चार मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए और रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी कार्यालय और अधिकारियों को 100% अटेंडेंस की अनुमति दी.
इसके साथ ही इलाज के बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या 11 हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि मणिपुर में सामने आए कोविड-19 के 71 मामलों में से 60 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है और 11 ठीक हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY