देश की खबरें | कोविड-19 : भारत में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों से 48 लाख अधिक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या उपचाराधीन लोगों की तुलना में 6.32 गुना अधिक है।

मंत्रालय ने बताया कि करीब 57.50 लाख लोगों के ठीक होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार चली गई है।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Assembly Election 2021: अन्नाद्रमुक ने की घोषणा, CM के. पलानीस्वामी ही 2021 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के होंगे उम्मीदवार.

उसने कहा, ‘‘ पिछले कुछ सप्ताह में अधिक संख्या में लोगों के संक्रमण मुक्त होने से देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85 प्रतिशत के पार चली गई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या कोविड-19 के सामने आए नए मामलों से अधिक थी।’’

उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में करीब 82,203 लोग संक्रमण मुक्त हुए और कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या उपचारधीन लोगों से 48 लाख से अधिक है।

यह भी पढ़े | 15-Year-Old Girl Raped in Rajasthan: राजस्थान में 15 साल की लड़की के साथ रेप कर आरोपी ने बनाया VIDEO, पुलिस जांच में जुटी.

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में ठीक हुए लोगों में से 75 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से थे।

उसने कहा, ‘‘एक दिन में सबसे अधिक 17,000 लोग महाराष्ट्र में ठीक हुए। वहीं कर्नाटक में 10,000 से अधिक लोग ठीक हुए।’’

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 नए आए मामलों में 78 प्रतिशत मामले इन्हीं 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 72,04 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 67,57,131 हो गई, जबकि 986 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,04,555 हो गई।

कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)