देश की खबरें | कोविड-19: महाराष्ट्र के अमरावती में आरपीएफ जवान समेत छह लोग संक्रमित
जियो

अमरावती, 31 मई महाराष्ट्र के अमरावती जिले में रविवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राज्य होमगार्ड के चार जवानों समेत छह लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 218 हो गई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के हरियाणा में रविवार को 168 नए मरीज मामले पाए गए: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चार संक्रमितों में से तीन आरपीएफ, बडनेरा के हैं और एक अन्य होमगार्ड का है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि आरपीएफ के कुल 20 कर्मी संक्रमित हुए जवानों के संपर्क में आए थे।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी कार्यालय और अधिकारियों को 100% अटेंडेंस की अनुमति दी.

विज्ञप्ति के अनुसार अन्य 17 जवानों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

अमरावती जिले में अब तक कोविड-19 से 15 लोगों की जान जा चुकी है।

जिले में अब तक 120 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और 83 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)