विदेश की खबरें | कोविड-19: ‘ग्रीन लेन’ स्थापित करने के लिए सिंगापुर कर रहा है कई देशों से बातचीत

सिंगापुर, 31 मई कोविड-19 महामारी के इस दौर में यात्रा के लिए “ग्रीन लेन” बनाने के वास्ते सिंगापुर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया समेत कई देशों से बातचीत कर रहा है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी को समोसा खिलाने की जताई इच्छा.

चीन सिंगापुर के साथ ग्रीन लेन स्थापित करने वाला पहला देश बन गया है।

स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के अनुसार कोरोना वायरस से सुरक्षा के उपाय अपनाते हुए इस प्रकार की व्यवस्था करने से संपर्क पुनर्स्थापित होगा और देशों के बीच कम अवधि की व्यावसायिक और आधिकारिक यात्रा करना सुविधाजनक हो जाएगा।

यह भी पढ़े | इटली में अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी, अब तक 450 मरीज ICU में भर्ती.

व्यापार और उद्योग मंत्री चान चुन सिंग ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पारस्परिक ग्रीन लेन समझौतों का अर्थ है कि एक दूसरे के जांच के नियमों और मानकों के प्रति आश्वस्त होना।”

चान ने कहा कि ग्रीन लेन बनाने के लिए सिंगापुर एक साथ कई देशों के साथ चर्चा कर रहा है और यह बातचीत बहुपक्षीय न होकर द्विपक्षीय स्तर पर की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार जिन देशों से बात की जा रही है उनमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और मलेशिया शामिल हैं।

चान ने कहा, “हमें खुशी है कि हम चीन के साथ तेजी से काम कर पाए और हमें उम्मीद है कि अन्य देशों के साथ भी इस कार्य में प्रगति होगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)