देश की खबरें | कोविड-19: संक्रमितों के इलाज के लिए रेलवे के पृथक-वास डिब्बों को दिल्ली में किया गया तैनात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तकरीबन दो महीने तक बेकार रहने के बाद 160 बिस्तरों वाले रेलवे के दस डिब्बे कोविड-19 देखरेख केंद्र के रूप में दिल्ली में तैनात किये गये हैं।
नयी दिल्ली, एक जून तकरीबन दो महीने तक बेकार रहने के बाद 160 बिस्तरों वाले रेलवे के दस डिब्बे कोविड-19 देखरेख केंद्र के रूप में दिल्ली में तैनात किये गये हैं।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | SSC ने CGL, CHSL समेत कई प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम की तारीखों का ऐलान, यहां देखें परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल.
इन डिब्बों को यहां शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के डिपो में रखा गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि वातानुकूलन रहित 160 बिस्तरों वाले दस डिब्बों के अतिरिक्त कोविड-19 देखरेख केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों के लिए एक वातानुकूलित डिब्बा होगा।
यह भी पढ़े | चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की NDMA के अधिकारीयों के साथ अहम बैठक.
दिल्ली सरकार के लिखित अनुरोध पर डिब्बों को रविवार को तैनात किया गया।
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए रेलवे द्वारा पृथक-वास केंद्र के रूप में परिवर्तित किए 5,321 डिब्बों में से यह पहले डिब्बे हैं जिन्हें तैनात किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)