देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 से व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या सात हुई
जियो

नोएडा (उत्तरप्रदेश), 30 मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को कोविड-19 से 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे जिले में मरने वालों की कुल संख्या सात हो गई है। यह जानकारी उस सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी जहां वह भर्ती थे।

वह जिले में 60 वर्ष से कम उम्र के पहले रोगी हैं जिनकी मौत घातक वायरस से हुई है।

यह भी पढ़े | बीसीसीआई ने रोहित शर्मा का नाम खेल रत्न के लिए भेजा, शिखर धवन- इशांत शर्मा और दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नोएडा निवासी व्यक्ति को ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) के कोविड आईसीयू में बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया था।

जीआईएमएस के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) राकेश गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि उनको श्वसन संबंधी बीमारी एवं निमोनिया था।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.

गुप्ता ने कहा, ‘‘उन्हें कोविड-19 के साथ ही निमोनिया और श्वसन संबंधी बीमारी थी।’’

जिले के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले गौतम बुद्ध नगर में छह लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है और सभी की उम्र 60 वर्ष या इससे अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)