विदेश की खबरें | कोविड-19: नए कार्यबल भारत में लॉकडाउन से प्रभावित 27 लाख शिक्षिकों की करेंगे मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूनेस्को का कहना है कि भारत में करीब 27 लाख शिक्षक कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से प्रभावित हैं, जो बदलती स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित नहीं हैं।

लंदन, 28 मई यूनेस्को का कहना है कि भारत में करीब 27 लाख शिक्षक कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से प्रभावित हैं, जो बदलती स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित नहीं हैं।

यूनेस्को ने विश्वभर में शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए बृहस्पतिवार को नए कार्यबलों की घोषणा करते हुए इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़े | New Zealand Christchurch Attack: कोरोना महामारी के कारण न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के आरोपियों की टली सजा.

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने इस सप्ताह ‘टीचर्स ऑफ दि वर्ल्ड यूनाइट’ के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में यह आंकड़े जारी किए।

आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में करीब 91 लाख शिक्षक वैश्विक महामारी के कारण स्कूल बंद होने की वजह से प्रभावित हैं, जिनमें से 63 लाख शिक्षकों को चुनौतियों से कैसे निपटा जाए इसका कोई अंदाजा नहीं है।

यह भी पढ़े | Fact Check about Crows Attack At Supermarket in Saudi: क्या सऊदी में सुपरमार्केट पर कौओं का हमला दुनिया के अंत की है शुरुआत? जानें इस दावे के साथ वायरल हुए वीडियो का सच.

शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन स्थित ‘वार्की फाउंडेशन’ ने कोरोना वायरस और शिक्षा के भविष्य के लिए नौ शिक्षक कार्यबल के गठन की घोषणा की, जिसे यूनेस्को के शिक्षक कार्य बल के सहयोग से समन्वित किया जाएगा।

यूनेस्को की शिक्षा संबंधी मामलों की सहायक महानिदेशक स्तेफानिया जियानिनी ने कहा, ‘‘ यूनेस्को शिक्षक कार्यबल के नए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद होने की वजह से प्रभावित 27 लाख शिक्षक अप्रशिक्षित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आंकड़ों ने तमाम चुनौतियों को उजागर किया है, क्योंकि शिक्षकों को ‘रिमोट लर्निंग’ अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है जबकि उनमें से कई को खुद ही प्रशिक्षण की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इसलिए यूनेस्को वैश्विक शिक्षा गठबंधन के एक सदस्य के तौर पर ‘वार्की फाउंडेशन’ की ओर से जारी इन नए नौ शिक्षक कार्यबलों का स्वागत करती हूं। ये कार्यबल भारत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गौर करेंगे जैसे शिक्षकों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए मूल प्रशिक्षण, सभी तक इंटरनेट की विश्विसनीय पहुंच और उन बच्चों को सीखने के लिए समाधान ढूंढना जिन्हें इंटरनेट उपलब्ध नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\