जरुरी जानकारी | कोविड-19: आईआईटी एलुमनाई काउंसिल मुंबई में बनायेगी प्रति माह एक करोड़ जांच करने वाला लैब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों से पढ़े पुराने लोगों के मंच आईआईटी एलुमनाई काउंसिल ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के अपने प्रयासों के तहत यहां जुलाई तक एक मेगा लैब स्थापित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इस लैब की क्षमता प्रति माह एक करोड़ जांच करने की होगी।

मुंबई, 28 मई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों से पढ़े पुराने लोगों के मंच आईआईटी एलुमनाई काउंसिल ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के अपने प्रयासों के तहत यहां जुलाई तक एक मेगा लैब स्थापित करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। इस लैब की क्षमता प्रति माह एक करोड़ जांच करने की होगी।

काउंसिल ने कहा कि वह जल्द ही एक वैश्विक प्रतिस्पर्धा के माध्यम से भागीदारों की पहचान करना शुरू कर देगी।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

काउंसिल ने इसी महीने की शुरुआत में कोविट टेस्ट बस की शुरुआत की है। उसने कहा कि शहर में दो सुपरकंप्यूटर समूहों पर परीक्षण शुरू हो चुके हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के देश भर के अभी तक के 1.58 लाख मामलों 35,000 से अधिक मामले अकेले मुंबई में पाये गये हैं।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

आईआईटी एलुमनाई काउंसिल के अध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा, ‘‘आईआईटी एलुमनाई काउंसिल ने वायरोलॉजी, आरटी-पीसीआर मशीन निर्माताओं, परीक्षण किट, पूलिंग एल्गोरिदम, एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और माइक्रोफ्लुइडिक्स जैसे क्षेत्रों में वैश्विक विशेषज्ञों से परामर्श करने के बाद कोविड-19 तथा अन्य संक्रामक रोगों के लिये सबसे बड़ी आनुवंशिक परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय लिया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी