देश की खबरें | कोविड-19: टीके को अनुमति देने के लिए ईयू नियामकों की बैठक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ब्रिटेन और अमेरिका में आपात स्थिति में टीके इस्तेमाल को मंजूरी देने के कुछ सप्ताह बाद बंद कमरे में यह बैठक हो रही है।

ईएमए के वैज्ञानिकों द्वारा टीके को सुरक्षित मानने पर, उम्मीद है कि एम्स्टर्डम स्थित एजेंसी के अधिकारी 27 देशों के समूह में इसका इस्तेमाल करने के लिए सशर्त मंजूरी दे देंगे।

जर्मन अधिकारियों का कहना है कि टीकों को मुहैया कराने से पहले यूरोपीय आयोग को इस फैसले पर मुहर लगानी होगी। जर्मन अधिकारियों ने कहा कि 27 दिसम्बर से यहां टीके उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

एजेंसी ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा था कि टीके के वैज्ञानिक आकलन और इसके जोखिम से अधिक इसके फायदे होने पर ही इसे मंजूरी दी जाएगी।

ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिकी ने आपातकालीन प्रावधानों के अनुसार टीके के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है।

अमेरिकी के जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार कोरोना वायरस से दुनियाभर में अभी तक करीब 17 लाख लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)