देश की खबरें | कोविड-19 : महाराष्ट्र में विधानसभा का मानसून सत्र छोटा करने पर विचार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र कम अवधि के लिए ही सही लेकिन राज्य विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित करने पर विचार कर रहा है।
मुम्बई, 29 मई कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र कम अवधि के लिए ही सही लेकिन राज्य विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित करने पर विचार कर रहा है।
सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पहले विधानसभा की बैठक करने और फिर उसके बाद 78 सदस्यीय परिषद की बैठक आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: गर्मी से बेहाल जनता, सीहोर में पानी की तलाश के लिए 2 किलोमीटर दूर जा रहे लोग.
उन्होंने बताया कि विधानसभा में 288 सदस्य हैं इसलिए सत्र विधानसभा इमारत में निर्धारित ‘निचले सदन’ की बजाय सेंट्रल हॉल में भी आयोजित किया जा सकता है ताकि विधायकों के बीच उचित सामाजिक दूरी सुनिश्चित की जा सके।
सेंट्रल हॉल काफी बड़ा है और सामान्य परिस्थितियों में दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठकें वहां होती हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना के प्रकोप के बीच रेलवे की अपील- किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति, बुजुर्ग व बच्चे ट्रेन में ना करें सफर.
सूत्र ने बताया कि सत्र की अवधि, तारीख आदि का निर्णय व्यवसाय सलाहकार समिति (बीएसी) नौ जून को होने वाली बैठक में लेगी। बीएसी में सरकार और विपक्ष दोनों के सदस्य शामिल हैं।
इससे पहले मानसून सत्र 22 जून को शुरू होने वाला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)