कोहिमा, 31 मई चेन्नई से नगालैंड लौटे सात लोगों में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 43 हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पी फोम ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सात में से चार मामले कोहिमा के और तीन दीमापुर के हैं।
मंत्री ने ट्वीट किया, “इन व्यक्तियों के नमूनों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी चेन्नई से लौटे थे।”
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने व आंधी तूफान से 13 की मौत: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सभी व्यक्ति 22 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस आए थे।
राज्य में कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्दिष्ट विभिन्न अस्पतालों में इन सभी 43 मरीजों का उपचार चल रहा है।
इनमें से 25 का दीमापुर, 13 का कोहिमा और पांच का तुएनसांग में इलाज किया जा रहा है।
नगालैंड में 25 मई को सामने आए संक्रमण के पहले मामले के बाद से अब तक राज्य में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY