जरुरी जानकारी | कोविड-19: मई में भी सुस्त रहीं चीन की विनिर्माण गतिविधियां

विनिर्माण गतिविधियों के लिये रविवार को जारी मासिक खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) अप्रैल के 50.8 से थोडा कम होकर मई में 50.6 पर आ गया।

पीएमआई का 50 से ऊपर होना गतिविधियों में विस्तार का संकेत देता है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स में एक वरिष्ठ सांख्यिकीविद झाओ क्विंग ने कहा कि आंकड़ों से मई में विनिर्माण गतिविधियों में विस्तार के संकेत मिलते हैं। हालांकि, यह विस्तार अप्रैल की तुलना में धीमा रहा है।

यह सूचकांक सांख्यिकी ब्यूरो और चाइना फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड पर्चेजिंग के द्वारा संकलित किया जाता है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

चीन की विनिर्माण गतिविधियों का पीएमआई फरवरी में ऐतिहासिक 35.7 के निचले स्तर पर चला गया था। वहीं, मासिक रिपोर्ट में निर्यात ऑर्डर का सूचकांक 35.3 पर रह जो कि अप्रैल के 33.5 के मुकाबले ऊपर है। इससे संकेत मिलता है कि फिलहाल निर्यात सुस्त बना रहेगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)