देश की खबरें | कोविड-19 : अभिनेता वरुण धवन संक्रमण मुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता वरुण धवन संक्रमण मुक्त हो गए हैं और उन्होंने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
मुम्बई, 16 दिसम्बर अभिनेता वरुण धवन संक्रमण मुक्त हो गए हैं और उन्होंने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के धवन के सह-कलाकार नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता भी दिसम्बर के पहले सप्ताह में संक्रमित पाए गए थे।
यह भी पढ़े | Mumbai में न्यू ईयर का जश्न पड़ सकता है महंगा, BMC ने दी कार्रवाई की चेतावनी.
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि धवन और मेहता अब ठीक हो गए हैं और 19 दिसम्बर से चंड़ीगढ़ में फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे।
नीतू कपूर की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट 11 दिसम्बर को आई थी, जिसमें उनके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हुई थी।
वहीं मनीष पॉल के स्वास्थ्य के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली भी नजर आएंगी।
फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)