देश की खबरें | कोविड-19 : आईआईटी खड़गपुर का एक छात्र संक्रमित, सभी छात्रावास सील
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईआईटी खड़गपुर के परिसर में रहने वाले एक छात्र के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद संस्थान ने अपने सभी छात्रावास सील कर दिए हैं।
कोलकाता, 19 अगस्त आईआईटी खड़गपुर के परिसर में रहने वाले एक छात्र के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद संस्थान ने अपने सभी छात्रावास सील कर दिए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण यहां फंसे छात्रों को संस्थान ने जून में कहा था कि वे 30 जून तक परिसर खाली कर दें और अगले सेमेस्टर के लिए दो महीने बाद लौटें। लेकिन फिर भी कुछ छात्र यहां रूके रहे।
एक अधिकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ छात्र उन्हीं में से है।
विस्तृत जानकारी दिए बगैर अधिकारी ने कहा, ‘‘छात्र को कोलकाता भेजा गया है।’’
यह भी पढ़े | National Recruitment Agency: जेपी नड्डा ने एनआरए के गठन को लाखों युवाओं की मदद का ‘संकल्पित’ कदम बताया.
उन्होंने बताया कि छात्र जिस छात्रावास में रह रहा था उसे संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।
संस्थान के प्रबंधन ने एक नोटिस जारी किया है, ‘‘परिसर में रह रहे सभी छात्र अपने-अपने हॉल (छात्रावास) अंतिम 23 अगस्त, 2020 तक खाली कर दें और अपने-अपने घर चले जाएं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)