देश की खबरें | कोविड-19: असम में संक्रमण के 56 नए मामले, कुल मामलों की संख्या 1,272 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में रविवार को कोरोना वायरस के 56 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,272 हो गई।

जियो

गुवाहाटी, 31 मई असम में रविवार को कोरोना वायरस के 56 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,272 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 38 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1771 हुई: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नए मामलों में से 18 लखीमपुर, 12 बारपेटा, सात उदलगुड़ी से, बक्सा और धुबरी से पांच-पांच, कामरूप में तीन और धेमाजी में दो मामले सामने आए हैं।

हवाई यात्रा से हाल ही में राज्य में आए दो व्यक्तियों में भी कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: तेलंगाना सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 30 जून तक बढाया.

इनमें से एक नलबाड़ी का है और दूसरे व्यक्ति के बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

सरमा ने कहा कि रविवार को कोविड-19 के कम से कम 22 मरीजों की दो बार की गई जांच में संक्रमण न पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई।

असम में वर्तमान में कोविड-19 के 1,080 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में अब तक कुल 185 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं, बीमारी से चार लोगों की मौत हो चुकी है और तीन अन्य राज्य से बाहर चले गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\