देश की खबरें | कोविड-19: चेन्नई से नगालैंड लौटे 11 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि, कुल मामलों की संख्या हुई 36
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई से नगालैंड लौटे 11 लोगों में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
कोहिमा, 30 मई चेन्नई से नगालैंड लौटे 11 लोगों में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पी फोम ने यह जानकारी दी।
नगालैंड में चेन्नई से लौटे तीन लोगों में सोमवार को कोरोना वायरस की पुष्टि होने से पहले कोविड-19 का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया था।
हालांकि नगालैंड के एक निवासी में 13 अप्रैल को असम में कोविड-19 की पुष्टि होने के मामले को राज्य सरकार संक्रमण के कुल मामलों में नहीं गिन रही है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस को लेकर कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाकर थूकने पर लगाया प्रतिबंध.
उक्त व्यक्ति बाद में उपचार के बाद स्वस्थ हो गया था।
मंत्री ने कहा, “ 11 लोग , जिनमें दीमापुर के आठ और कोहिमा के तीन व्यक्ति शामिल है, चेन्नई से लौटे थे और इनमें शनिवार को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई।”
सभी व्यक्ति 22 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वापस आए थे।
राज्य में कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्दिष्ट विभिन्न अस्पतालों में इन सभी 36 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 22 का दीमापुर, नौ का कोहिमा और पांच का तुएनसांग में इलाज किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें से अधिकांश मरीज 30 साल से कम उम्र के हैं।
रविवार को लॉकडाउन का चौथा चरण समाप्त होने के साथ सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों और प्रवासियों के राज्य लौटने के बाद संक्रमण के निरंतर बढ़ते हुए मामलों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, “नगालैंड सरकार सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस विषय पर चर्चा करेगी।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)