जरुरी जानकारी | कोटक महिंद्रा बैंक का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 2,581 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ करीब 27 फीसदी बढ़कर 2,581 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 2,032 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ करीब 27 फीसदी बढ़कर 2,581 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसे 2,032 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

बैंक ने शेयर बाजारों को अपने तिमाही नतीजे की जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई-सितंबर के बीच उसकी कुल आय बढ़कर 10,047 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष 8,408 करोड़ रुपये थी।

वहीं बैंक की शुद्ध ब्याज आय 4,021 करोड़ रुपये से 27 फीसदी बढ़कर 5,099 करोड़ रुपये हो गई। समीक्षाधीन तिमाही के लिए उसका शुद्ध ब्याज मार्जिन 5.17 फीसदी था।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर सकल अग्रिम का 2.08 फीसदी रहीं जो एक वर्ष पहले 3.19 फीसदी थीं। शुद्ध एनपीए भी 1.06 फीसदी से घटकर 0.55 फीसदी हो गया।

समेकित आधार पर, 2022-23 की दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 21 फीसदी बढ़कर 3,608 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 2,989 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान