देश की खबरें | कोहली ‘मजेदार व्यक्ति’ है, क्रिकेट के इतिहास और बारीकियों को जानता है: इयान गूड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईसीसी एलीट पैनल पूर्व अंपायर इयान गूड ने कहा कि विराट कोहली ‘मजेदार व्यक्ति’ है जिसे खेल के इतिहास से लेकर इसकी बारिकियों की अच्छी समझ है।

जियो

नयी दिल्ली, 30 मई आईसीसी एलीट पैनल पूर्व अंपायर इयान गूड ने कहा कि विराट कोहली ‘मजेदार व्यक्ति’ है जिसे खेल के इतिहास से लेकर इसकी बारिकियों की अच्छी समझ है।

उन्होंने आधुनिक युग में व्यवहारिक रवैये में बदलाव की भी प्रशंसा की।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के महाराष्ट्र में 2940 नए मरीज पाए गए, 99 लोगों की हुई मौत: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गूड को मैचों के दौरान अकसर कोहली के साथ हल्के फुल्के पल साझा करते हुए देखा जाता रहा था।

उन्होंने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘वह मजेदार व्यक्ति है। हां, उसने कई बार मेरी तरह बल्लेबाजी की। वह आकर्षक है। वह उन खिलाड़ियों में से एक है जो थोड़ा सा सचिन तेंदुलकर की तरह है, पूरे भारत की उम्मीदें उस पर हैं, लेकिन आपको पता नहीं चलेगा। ’’

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.

गूड ने कहा, ‘‘आप उसके साथ रेस्त्रां में बैठकर घंटों तक उससे बात कर सकते हो। जब आप विराट को देखते हो तो आप एक पुरूष मॉडल के बारे में सोचोगे लेकिन वह अपने खेल की बारीकियों, अतीत और इसके इतिहास को जानता है। वह बेहतरीन खिलाड़ी है। ’’

जब उनसे कोहली की पहले हुई बहस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उसने सम्मानजनक होना सीख लिया है। वह अपना करियर वैसे ही जारी रख सकता था और लोग विराट के बारे में बिलकुल ही विपरीत बातें कर सकते थे। वह अच्छा इंसान है और भारत के लड़के काफी अच्छे और सम्मानजनक हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\