जरुरी जानकारी | कोहली ने 'स्पोर्ट्सवियर' ब्रांड एजिलिटास में निवेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्रिकेटर विराट कोहली ने ‘स्पोर्ट्सवियर’ बनाने वाली घरेलू कंपनी एजिलिटास में निवेश किया है और वह इसके सह-निर्माता बन गए हैं। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल क्रिकेटर विराट कोहली ने ‘स्पोर्ट्सवियर’ बनाने वाली घरेलू कंपनी एजिलिटास में निवेश किया है और वह इसके सह-निर्माता बन गए हैं। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कंपनी शीर्ष भारतीय क्रिकेटर की लोकप्रियता का लाभ लेकर वैश्विक स्तर पर विस्तार की योजना बना रही है।

कोहली ने हाल ही में प्यूमा के साथ अपने ब्रांड एम्बैसडर के रूप में आठ साल का रिश्ता पूरा किया है।

सूत्रों ने बताया कि कोहली ने अगले आठ साल के लिए अनुबंध को नवीनीकृत करने के लिए प्यूमा की 300 करोड़ रुपये की पेशकश को अस्वीकार कर दिया है।

इसकी जगह उन्होंने एजिलिटास में निवेश करने और फर्म में हिस्सेदारी रखने का फैसला किया। इस कंपनी को प्यूमा इंडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के पूर्व प्रबंध निदेशक अभिषेक गांगुली का समर्थन प्राप्त है।

सूत्रों ने हालांकि यह नहीं बताया कि कोहली ने एजिलिटास में कितना निवेश किया है, लेकिन कहा कि यह एक बड़ी राशि है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें