विदेश की खबरें | स्वीडन में चाकू से हमला, दो जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने हमले में संलिप्तता के आरोप में 16 वर्षीय एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उसने हमले में संलिप्तता के आरोप में 16 वर्षीय एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने कहा कि हमले में धारदार वस्तु का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस का मानना है कि हमले को एक ही शख्स ने अंजाम दिया है।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है। दोनों अधेड़ उम्र के पुरुष हैं।

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है और हमले की मंशा अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि क्या दोनों पीड़ित और हमलावर पहले से एक-दूसरे को जानते थे या नहीं।

अभियोजक संदिग्ध को गिरफ्तार करने और क्या आरोप लगाने हैं, इस पर फैसला करेंगे।

पुलिस को सुबह साढ़े आठ बजे वास्टेरास में वारदात की सूचना मिली थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now