देश की खबरें | उप्र में छह वर्षीय बच्‍चे का अपहरण, 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोरखपुर, 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश में महराजगंज जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बांसपार बैजौली गांव से छह साल के एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया है और अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

पुलिस के अनुसार पीयूष गुप्ता का पुत्र दीपक गुप्ता बुधवार की अपराह्र लगभग तीन बजे अपने घर के सामने मोबाइल से खेल रहा था और इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की और इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: बैठक के बाद किसान नेताओं का बड़ा ऐलान- कल दिल्ली-जयपुर रोड़ करेंगे जाम, पहले से तेज होगा और आंदोलन.

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को पिता को एक धमकीभरा पत्र मिला, जिसमें अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।

पीयूष गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर नेता एसपी और आम आदमी पार्टी में हो रहे हैं शामिल.

पुलिस अधीक्षक, महराजगंज, प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पुलिस अपहृत बच्चे की तलाश कर रही है और फिरौती मांगने वाले पत्र को भी संज्ञान में ले रही है।

उन्होंने कहा, "जल्द ही लड़के को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

पुलिस ने परिवार और कुछ अन्य फोन नंबरों को निगरानी में रखा है और चार टीमों की मदद से बच्चे की तलाश भी की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)