देश की खबरें | केरल: युवा कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के कार्यालय तक मार्च निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के त्रिशूर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और उन पर मध्यप्रदेश के जबलपुर में कथित तौर पर दक्षिणपंथी समूहों द्वारा ईसाई पादरियों पर किये गये हमलों को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

त्रिशूर, 12 अप्रैल केरल के त्रिशूर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी के कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और उन पर मध्यप्रदेश के जबलपुर में कथित तौर पर दक्षिणपंथी समूहों द्वारा ईसाई पादरियों पर किये गये हमलों को लेकर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इस मार्च में कई स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया लेकिन पुलिस ने अवरोधक लगाकर उन्हें बीच में ही रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि त्रिशूर से सांसद गोपी ने पादरियों पर कथित हमले की निंदा नहीं की, जबकि पीड़ितों में से एक उनके निर्वाचन क्षेत्र का रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि जहां सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और नेताओं ने इस घटना की निंदा की जबकि गोपी चुप रहे।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जब गोपी के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे और अवरोधकों को लांघने की कोशिश करने लगे, तब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने बाद में बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान