कोच्चि(केरल), पांच नवंबर कोच्चि के नजदीक मुवात्तुपुझा में दो प्रवासी मजदूर रविवार को अपने किराए के कमरे में मृत मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों मृत मजदूर असम के रहने वाले थे।
मुवात्तुपुझा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मृत मजदूरों के साथ ओडिशा का एक अन्य व्यक्ति रह रहा था, जो लापता है एवं पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
इलाके के एक स्थानीय निवासी ने संवाददाताओं को बताया कि जब वे मजदूरों के कमरे में गए, तो उन्होंने दोनों को चादर ओढे देखा।
उसने बताया, ‘‘ऐसा लग रहा था कि वे सो रहे हैं। उसके बाद मैंने उनके बिस्तर के पास खून देखा और पुलिस को जानकारी दी। यह घटना सुबह में हुई होगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY