देश की खबरें | केरल : हेडगेवार के नाम पर दिव्यांगों के कौशल विकास केंद्र का नामकरण करने को लेकर विवाद बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की केरल इकाई ने विधायक राहुल ममकूटथिल को एक दिन पहले कथित तौर पर धमकी दिये जाने को लेकर शनिवार को भाजपा के पलक्कड़ जिला अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पलक्कड़ (केरल), 12 अप्रैल कांग्रेस की केरल इकाई ने विधायक राहुल ममकूटथिल को एक दिन पहले कथित तौर पर धमकी दिये जाने को लेकर शनिवार को भाजपा के पलक्कड़ जिला अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत सिवन ने यह कथित धमकी दिव्यांगों के एक कौशल विकास केंद्र का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक के बी हेडगेवार के नाम पर रखने को लेकर विवाद पैदा होने के बीच दी थी।

कांग्रेस, युवा कांग्रेस और ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा शासित पलक्कड़ नगरपालिका द्वारा आयोजित कौशल विकास केंद्र के शिलान्यास समारोह में व्यवधान डाला था।

इस व्यवधान के बाद, उसी दिन सिवन ने कहा था कि पलक्कड़ के विधायक ममकूटथिल को जिले में पैर नहीं रखने दिया जाएगा।

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि इस टिप्पणी के खिलाफ पार्टी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा नेता की टिप्पणी के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ममकूटथिल ने शनिवार को कहा कि जब तक उनके पैर हैं, वह आरएसएस के खिलाफ बोलने के लिए मजबूती से खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे मेरे पैर काट देते हैं, तो मैं अपने बचे हुए शरीर का इस्तेमाल आरएसएस के खिलाफ बोलने के लिए करूंगा। मुझे बोलने से रोकने के लिए उन्हें मेरी जीभ काटनी पड़ेगी। तब भी मैं आरएसएस के खिलाफ काम करता रहूंगा। इसलिए, मैं ऐसी धमकियों से परेशान नहीं हूं।’’

विधायक ने कहा, ‘‘मैं एक जनप्रतिनिधि हूं जिसे जनता ने चुना है। इसलिए, मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि केरल पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी जो ये धमकियां दे रहे हैं।’’

शुक्रवार को कांग्रेस, युवा कांग्रेस और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने शिलान्यास समारोह को रोकने की कोशिश की थी। उसके बाद भाजपा ने हेडगेवार के समर्थन में नारे लगाते हुए कांग्रेस के जिला कार्यालय तक मार्च निकाला था।

कार्यक्रम में व्यवधान डालने वाले डीवाईएफआई, कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस परियोजना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आरएसएस संस्थापक के नाम पर इसका नाम रखे जाने का विरोध कर रहे हैं।

पलक्कड़ नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कहना था कि नाम में क्या रखा है, परियोजना अधिक महत्वपूर्ण है।

बाद में, उसी दिन, ममकूटथिल ने हेडगेवार के नाम पर कौशल विकास केंद्र का नाम रखे जाने के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और यह भी कहा था कि कांग्रेस आंदोलन कर इस पहल का विरोध करेगी।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि हेडगेवार के नाम पर परियोजना का नाम रखने के बारे में नगरपालिका में कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया था। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कानूनी उपाय भी किये जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान