देश की खबरें | केरल : कासरगोड में सदियों पुरानी परंपरा तोड़ श्रद्धालुओं ने मंदिर के भीतरी प्रांगण में प्रवेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कासरगोड जिले में रविवार को श्रद्धालुओं के एक समूह ने सदियों पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए रायरामंगलम में भगवती मंदिर के भीतरी प्रांगण में प्रवेश किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कासरगोड (केरल), 13 अप्रैल केरल के कासरगोड जिले में रविवार को श्रद्धालुओं के एक समूह ने सदियों पुरानी परंपराओं को तोड़ते हुए रायरामंगलम में भगवती मंदिर के भीतरी प्रांगण में प्रवेश किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रद्धालु मंदिर में प्रतिबंधों का विरोध करने वाले एक समूह के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

समूह के नेताओं ने आरोप लगाया कि इन प्रतिबंधों के कारण कुछ वर्ग के लोगों को मंदिर प्रांगण में जाने की अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि समूह के विरोध से देवस्वोम अधिकारियों और संबंधित मंत्री को अवगत करा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने मंदिर उत्सव के दौरान इस संबंध में मंदिर के तंत्री से चर्चा हुई थी, जिन्होंने कहा था कि वह मंदिर की परंपराओं का उल्लंघन नहीं होने देंगे।

‘संस्कार साहिथी’ के नेता राघवन कुलंगरा ने कहा कि यह मुद्दा जाति से जुड़ा नहीं है, बल्कि मंदिर में अनावश्यक प्रतिबंधों से जुड़ा है।

कुलंगरा ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मंदिर में प्रवेश कई वर्गों के लोगों के लिए एक निश्चित समयसीमा तक सीमित है। तंत्री के साथ चर्चा के दौरान, उन्होंने कहा कि श्रद्धालु उनकी अनुमति के बिना प्रांगण में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन वे ऐसा कोई रुख नहीं अपना सकते जो मंदिर की परंपराओं का उल्लंघन करता हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें