देश की खबरें | कर्नाटक परिवहन निगम के कर्मियों ने हड़ताल खत्म की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 14 दिसंबर कर्नाटक के सरकारी परिवहन निगम के कर्मचारियों ने सरकार के संग बातचीत के बाद सोमवार शाम को अपनी हड़ताल खत्म कर दी। वे 10 दिसंबर से हड़ताल पर थे।

कर्नाटक राज्य रैयथा संघ के अध्यक्ष के चंद्रशेखर ने यहां फ्रीडम पार्क में हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। चंद्रशेखर ही हड़ताल की अगुवाई कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच अन्ना हजारे ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखा पत्र, अनशन की दी चेतावनी.

चंद्रशेखर ने कहा, " हम अपनी हड़ताल खत्म कर रहे हैं। राज्य सरकार ने हमारी 10 में से नौ मांगों को मान लिया है।"

परिवहन विभाग का जिम्मा संभालने वाले उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवाडी ने हड़ताल खत्म होने पर खुशी जताई।

यह भी पढ़े | AIIMS Nurses’ Strike: एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने नर्सों से हड़ताल खत्म करने का किया अनुरोध, कोरोना महामारी और ‘फ्लोरेंस नाइटिंगेल’ की बातों का दिया हवाला.

कर्मचारियों की प्रमुख मांग थी कि कोविड-19 के कारण ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले निगम के कर्मियों को कोरोना योद्धा के समान मुआवजा मिले तथा उन्हें सरकारी कर्मचारी माना जाए एवं उसके मुताबिक वेतन मिले।

हड़ताल खत्म होने के कुछ देर बाद ही अंतर नगरीय और अंतर राज्यीय बस सेवा बहाल हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)