देश की खबरें | दूसरे राज्यों से सहमति लेकर अंतरराज्यीय बस सेवा बहाल कर सकती है कर्नाटक सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार दूसरे राज्यों से सहमति मिलने के बाद अंतरराज्यीय बस परिवहन बहाल करने पर फैसला ले सकती है।
बेंगलुरु, 31 मई कर्नाटक सरकार दूसरे राज्यों से सहमति मिलने के बाद अंतरराज्यीय बस परिवहन बहाल करने पर फैसला ले सकती है।
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने कुछ पाबंदियों के साथ राज्य के भीतर अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं, लेकिन कर्नाटक के बाहर बस सेवा बहाल करने पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।
यह भी पढ़े | सॉलिसिटर जनरल की हाईकोर्ट में की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल.
केएसआरटीसी के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, ‘‘हमने अभी बसें चलाने के बारे में फैसला नहीं किया है। अंतरराज्यीय बस सेवा के लिए दूसरे राज्यों को इसके लिए सहमति देनी होगी।’’
केंद्र सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन से बाहर निकलने की योजना के तहत ‘अनलॉक 1’ की घोषणा की थी जिसमें कई रियायतें दी गयी हैं।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया दिशा-निर्देश : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इस बीच कर्नाटक प्रदेश होटल और रेस्तरां संघ ने होटल उद्योग पर लगी पाबंदियां हटाये जाने के राज्य सरकार के फैसले पर खुशी जताई।
संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर हेब्बर ने कहा, ‘‘हम कारोबार पूरी तरह शुरू करने के लिए तैयार हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)