देश की खबरें | कर्नाटक : रायचूर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत पूर्व सैनिकों ने राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व सैनिकों के एक समूह के साथ पदयात्रा की।

रायचूर (कर्नाटक), 22 अक्टूबर कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व सैनिकों के एक समूह के साथ पदयात्रा की।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 45वें दिन की पदयात्रा रायचूर के येरागेरा से आज सुबह शुरू हुई और शाम को यह रायचूर जिले के बसवेश्वर सर्किल मैदान में समाप्त होगी।

कांग्रेस ने बताया कि पूर्व-सैनिक रायचूर जिला एसोसिएशन के सदस्यों ने आज तिरंगा लेकर राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

इसका एक छोटा सा वीडियो ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने सैनिकों को ‘‘रक्षा ढाल और भारत का गर्व’’ बताया।

यात्रा ने शुक्रवार को गिल्लेसुगुरु इलाके से रायचूर में प्रवेश किया और ग्रामीण तथा शहरी इलाकों से होते हुए 23 अक्टूबर को पड़ोसी तेलंगाना राज्य पहुंचेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार, विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी शनिवार को राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड