जरुरी जानकारी | कर्नाटक बैंक का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घटकर 330 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घटकर 330 करोड़ रुपये रह गया है। बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो नवंबर कर्नाटक बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घटकर 330 करोड़ रुपये रह गया है। बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बैंक का पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 412 करोड़ रुपये रहा था।

कर्नाटक बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि दूसरी तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 2,276 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,031 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) बढ़कर समीक्षाधीन तिमाही में 822 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर, 2022 तिमाही में 802 करोड़ रुपये थी।

सितंबर, 2023 तिमाही में बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बढ़कर कुल कर्ज का 3.47 प्रतिशत हो गईं, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3.36 प्रतिशत थीं।

हालांकि, बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 1.36 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 1.72 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\