विदेश की खबरें | कमला हैरिस के रूप में जो बाइडेन ने ‘‘सही साथी’’ का चुनाव किया है : हिलेरी क्लिंटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला हैरिस के रूप में एक ‘‘सही साथी’’ का चुनाव किया है।

न्यूयॉर्क, 20 अगस्त अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला हैरिस के रूप में एक ‘‘सही साथी’’ का चुनाव किया है।

भारतीय-अफ्रीकी कमला हैरिस नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.

‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन’ के ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिलेरी ने मतदाताओं से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ मतदान की अपील की।

वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प ने हिलेरी क्लिंटन को मात देकर ही राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोविड-19 से मुकाबले के लिए अमेरिका ने भारत को दिए सौ और वेंटिलेटर.

उन्होंने कहा कि यह हाशिए पर पड़े देश को वापस पटरी पर लाने का मौका है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव में, ‘‘ हम एक साथ अधिक मजबूत होंगे। हम एक साथ इससे उबरेंगे। हम एक साथ देश की आत्मा को बचाएंगे...हम एक साथ जो बाइडेन और कमला हैरिस को चुनेंगे।’’

हिलेरी ने कहा, ‘‘ कमला के रूप में जो ने सही साथी का चुनाव किया है। वह न्याय एवं निष्पक्षता को लेकर अथक प्रयासरत हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भूले नहीं। बाइडेन और कमला 30 लाख से अधिक वोट मिलने के बाद भी हार सकते हैं। मुझे देखकर ही सीखें।’’

इस बीच, मैसाचुसेट्स की गवर्नर एलिजाबेथ वौरन ने डीएनसी को संबोधित करते हुए कहा , ‘‘ मुझे अच्छी योजनाएं पसंद हैं और जो बाइडेन के पास कुछ अच्छी योजनाएं हैं... विनिर्माण में संघ की नौकरियों को वापस लाने और स्वच्छ ऊर्जा में नए संघीय रोजगार पैदा करने की योजना है। ’’

साथ ही उन्होंने कहा कि बाइडेन सभी परिवारों को बाल देखभाल को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण बनाने का आश्वासन भी देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\