देश की खबरें | जींद: बिहार से तस्करी कर लाई जा रही 45 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, 21 दिसंबर हरियाणा के जींद में पुलिस ने गांव किनाना के निकट कार सवार दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से सात किलो 146 ग्राम अफीम बरामद की है।

अफीम को बिहार के गया से गाड़ी में तस्करी कर जींद लाया जा रहा था। पकड़ी गई अफीम की कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि दिल्ली की तरफ से कार में नशे की खेप को तस्करी कर लाया जा रहा है।

पुलिस ने दिल्ली की तरफ से आ रही गाड़ी को रूकवा कर तलाशी ली तो उसमे से सात किलो 146 ग्राम अफीम बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में कार सवार लोगों की पहचान गांधी नगर निवासी सतीश कुमार तथा छपरा मौहल्ला टोहाना निवासी बलविंद्र के रूप में हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)