वेलिंगटन, दो जून गेंदबाज जेस केर और विकेटकीपर नताली डोड को पहली बार 2020-21 सत्र के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से केन्द्रीय अनुबंध की पेशकश की गयी है जिसमें महिला टीम की 17 खिलाड़ी शामिल है।
डोड ने 2010 में युवा खिलाड़ी के तौर पर पदार्पण किया था जबकि केर ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय क्रिकेट खेला था।
दोनों खिलाड़ियों को 2019-20 सत्र के लिए डेवलपमेंट अनुबंध मिला था जबकि केर इससे एक साल पहले उदयीमान खिलाड़ी कार्यक्रम का हिस्सा थी।
पिछले साल के अनुबंधित खिलाड़ियों में से बर्नाडाइन बेजुइडनहॉट और रसेल प्रीस्ट के करार को आगे नहीं बढाया गया है।
व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम) के मुख्य कोच बॉब कार्टर ने कहा कि केर और डोड पूरी तरह से इस करार के हकदार थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ जेस (केर) और नताली (डोड) दोनों की कड़ी मेहनत और दृढ़ता को स्वीकारते हुए उनके एक शानदार अवसर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY