विदेश की खबरें | जापान का अंतरिक्ष यान क्षुद्र ग्रह से लाया मिट्टी और गैस के नमूने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने कहा कि इस महीने पूरा हुआ यह अभियान ग्रह अनुसंधान में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि इस महीने पूरा हुआ यह अभियान ग्रह अनुसंधान में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
‘जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ (जाक्सा) ने कहा कि उसके अनुसंधानकर्ताओं ने जब सोमवार को कंटेनर को निकाला था तब उन्होंने अंतरिक्ष यान के कैप्सूल में शुरुआत में कुछ काले कण देखे थे।
यह भी पढ़े | Republic Day 2021 Celebrations: गणतंत्र दिवस 2021 पर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन होंगे मुख्य अतिथि.
मंगलवार को वैज्ञानिकों को उस कम्पार्टमेंट में और अधिक मिट्टी और गैस के नमूने मिले जो पिछले साल हायाबुसा के पहले अभियान के बाद जमा कर के रखे गए थे।
जाक्सा की हायाबुसा-दो परियोजना के प्रबंधक युइची सूडा ने डिजिटल माध्यम से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “रयुगु क्षुद्र ग्रह से एकत्र की गई रेत की अच्छी मात्रा और गैस की पुष्टि हुई है।”
यह भी पढ़े | अमेरिकी इलेक्टोरल कॉलेज ने बाइडेन, हैरिस की जीत पर लगाई मुहर.
उन्होंने कहा, “हमारे ग्रह के बाहर से लिए गए नमूने अब हमारे हाथ में हैं जिनकी हम कल्पना करते थे।”
सूडा ने क्षुद्र ग्रह से लाए गए नमूनों को विज्ञान जगत में मील का पत्थर करार दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)