जरुरी जानकारी | जनरूफ ने पेश की मासिक किस्त पर घरों की छतों पर सौर संयंत्र लगाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सौर ऊर्जा से जुड़ी कंपनी जनरूफ ने मासिक किस्त के आधार पर घरों की छतों पर सौर संयत्र स्थापित करने की योजना पेश की है। इसके तहत एक किलोवाट क्षमता का संयंत्र लगाने के लिये सात साल तक 660 रुपये की मासिक किस्त देनी होगी।

नयी दिल्ली, 28 मई सौर ऊर्जा से जुड़ी कंपनी जनरूफ ने मासिक किस्त के आधार पर घरों की छतों पर सौर संयत्र स्थापित करने की योजना पेश की है। इसके तहत एक किलोवाट क्षमता का संयंत्र लगाने के लिये सात साल तक 660 रुपये की मासिक किस्त देनी होगी।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उसने कहा कि इससे ग्राहकों में बिजली बिल में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

जनरूफ ने कहा कि यह योजना फिलहाल दिल्ली में बृहस्पतिवार से शुरू हुई और जल्द ही देश के अन्य शहरों में पेश की जाएगी।

कंपनी के संस्थापक और सीईओ प्रणेश चौधरी ने बयान में कहा, “जनरूफ भारत में मासिक योजना आधार पर छतों पर सौर संयंत्र लगाने पेश करने वाली पहली घरेलू कंपनी है। यह हमारी ओर से भारत में सौर ऊर्जा से घरों को रोशन करने की मुहिम को बढ़ावा देने की एक कोशिश है।’

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

कंपनी के अनुसार दिल्ली में उन सभी घरों के मालिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें अपने घर की छत के इस्तेमाल करने का अधिकार है। इसके लिए जनरूफ 10 हजार रुपये प्रति किलोवॉट का प्रसंस्करण शुल्क लेगा। इसके अलावा ग्राहकों को 7 वर्ष (84 महीनों) तक मासिक शुल्क (प्रति किलोवाट 660 रुपये) का भुगतान करना होगा।

बयान के अनुसार कंपनी ने अब तक 75 से ज्यादा शहरों में 30 हजार से अधिक छतों पर सौर संयंत्र लगाये हैं। कुल मिलाकर जनरूफ ने रिहायशी मकानों की छतों पर 15 मेगावॉट से ज्यादा क्षमता की सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी